फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई कोर्ट के जज ने किया तोशाम न्यायालय का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
हाई कोर्ट के जज ने किया तोशाम न्यायालय का दौरा
विज्ञापन

तोशाम। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रामेश्वर मलिक ने शुक्रवार को तोशाम में न्यायालय का निरीक्षण किया।
न्यायाधीश मलिक और जिला एवं सत्र न्यायाधीश एएस नारंग का लोक निर्माण विश्राम गृह में पहुंचने पर एसडीजेएम सौरभ गुप्ता और एसडीएम अजय चोपड़ा ने स्वागत किया। लोक निर्माण विश्राम गृह परिसर में न्यायाधीश ने त्रिवेणी भी लगाई।
बार एसोसिएशन में आयोजित कार्यक्रम में न्यायाधीश मलिक ने कहा कि अधिवक्ताओं को आपसी तालमेल के साथ अपना कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बार एसोसिएशन और बैंच के संबंध बेहतर होने चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा वकील रोजाना अपनी तैयारी करके कोर्ट में आएं और लोगों को समय पर न्याय दिलवाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि लंबित अदालती मामलों को जल्द निपटाया जाए ताकि लोगों को समय पर न्याय मिल सके।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन तोशाम के प्रधान एडवोकेट जितेंद्र चहल ने न्यायाधीश से न्यायिक परिसर में स्टांप वेंडर और अधिवक्ताओं के चेंबर के लिए जगह सुनिश्चित करने के साथ-साथ हाईकोर्ट बिल्डिंग कमेटी से नक्शा पास करवाने का आग्रह किया। एसोसिएशन की इस मांग पर न्यायाधीश ने कहा कि स्टांप वेंडर की व्यवस्था आज से ही करवा दी गई है। उन्होंने वकीलों को चेंबर के लिए कमेटी से बात करने का भरोसा दिलाया।
इस मौके पर न्यायाधीश मलिक, अधिवक्ता सत्यवान श्योराण, सतबीर सिहाग, सुमन रानी, बलबीर सिहाग, राकेश नेहरा, ओमप्रकाश कड़वासरा, प्रभुराम, शक्ति सिंह सैनी, ऋषिपाल सैनी, सतबीर शर्मा, बलराज बेडवाल को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।
विज्ञापन

इस मौके पर डीएसपी विजयपाल, तहसीलदार गुरुदेव, नायब तहसीलदार नरेंद्र ग्रेवाल, बार एसोसिएशन के सचिव संजय बागनवाला, उपप्रधान नरेंद्र बागौतिया, सहसचिव संदीप भगासरा, पवन ढाका, एडवोकेट तेलुराम, प्रदीप फौगाट, धर्मबीर सिवाच, सतपाल, गुलशन काठपालिया आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें