लोहारू।
क्षेत्र के सिंघानी गांव के खेल स्टेडियम में छह अगस्त को शहीदी दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। सिंघानी गांव के सरपंच सुरेंद्र राठी ने बताया कि तत्कालीन नवाबी शासन के विरुद्ध आंदोलन में शहीद हुए वीरों के परिवार के लोगों का सम्मानित किया जाएगा। आठ अगस्त को दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता आयोजित कि जाएगी। बूढ़ों की मटका दौड़ भी करवाई जाएगी।