फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी गली तक बना रखे थे रैंप, पीले पंजे ने उखाड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी।
डीसी कॉलोनी में आधी गली तक लोगों ने अपने घरों के बाहर रैंप बनाकर कब्जा कर लिया था। एक साल से लंबित लटकी इस शिकायत पर नगर परिषद अधिकारियों ने एक्शन लेते हुए करीब छह घरों के रैंप मशीन से तोड़ दिए। यहां के बाद नप टीम का पीला पंजा शिव नगर कॉलोनी में चला। यहां गलियों के बीच लगाए गए तीन गेट तोड़े गए। एमसी कॉलोनी में में हैवी व्हीकल की एंट्री रोकने के लिए लगाई गईं एंगल भी तोड़ दी गईं।
नगर परिषद के पास सालभर से अवैध निर्माण, अवैध रैंप बनाने, गलियों में गेट लगाने आदि की शिकायतें लंबित थीं। इन शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए नगर परिषद अधिकारियों ने शुक्रवार को अभियान चलाया। अभियान के तहत सबसे पहले पीले पंजे को लेकर नगर परिषद अधिकारी डीसी कॉलोनी पहुंचे। यहां हनुमान मंदिर के पीछे गली में अवैध तरीके से बड़े रैंप बनाकर गली पर कब्जे की शिकायत थी। इस पर कार्रवाई करते हुए नप अधिकारियाें ने एक-एक कर छह मकानों के रैंप तोड़ डाले। अवैध कब्जों से संकरी हुई गली को फिर से चौड़ा कर दिया। यहां चार फुट तक लोगों ने अवैध रैंप बना रखे थे। रैंप तोड़े जाने पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई तो कुछ ने कहा कि यह जरूरी था।
विज्ञापन

गली निवासी रणबीर ने बताया कि उनका रैंप टूटा है, मगर संतुष्टि है कि सबके साथ एक समान बर्ताव करते हुए सबके रैंप तोड़े गए हैं। अब गली पहले से चौड़ी हुई है। यहां से चार पहिया वाहन भी निकल सकते हैं। इस मौके पर नप सचिव राजेश महता, जेई सौहाद, बिल्डिंग इंस्पेक्टर सौहार्द, अनिल कुमार, प्रवीण आदि मौजूद रहे।
शिव नगर में तीन गेट गिराए
डीसी कॉलोनी के बाद नगर परिषद की टीम शिव नगर कॉलोनी पहुंची। यहां गलियों में लगे गेटों को दिन के समय भी बंद रखने की शिकायत थी। टीम पहुंची, तब भी वहां गेट बंद मिले। इसके बाद जेसीबी मशीन से एक-एक कर तीन गलियों के गेट तोड़े दिए। यहां के बाद नप टीम ने बावड़ी गेट एमसी कॉलोनी मोड़ के पास हैवी व्हीकल को रोकने के लिए बीच सड़क लगाई लोहे की एंगल को भी हटाया।

प्रति खोखा वसूला जा रहा एक-एक हजार
नगर परिषद की टीम डीसी कॉलोनी पहुंची तो फुटपाथ पर ही पांच-छह खोखे लगे हुए थे। जब नप कर्मचारियों ने खोखे लगाने वालों से बात की तो बताया गया कि एक फौजी उनसे किराया वसूलता है। एक खोखे के बदले एक हजार रुपये मासिक किराया देते है। इसके बाद नप सचिव ने उन्हें चेतावनी दी कि वे यहां से खोखे हटवा लें। यह जगह नगर परिषद की है। इसे खाली कर दें।
विज्ञापन

विभिन्न शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए अभियान चलाया गया। डीसी कॉलोनी में घरों के बाहर मुख्य गलियों, सड़क तक बने रैंप तोड़े गए है। शिव नगर कॉलोनी में शिकायतों के बाद तीन गेट तोड़े गए है।
राजेश महता, सचिव
नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें