अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। अग्रणी बैंक योजना के तहत बुधवार को जिला स्तरीय समीक्षा बैठक डीआरडीए हॉल में अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. संगीता तेतरवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ने निर्देश दिए कि वे बैंकों के माध्यम से प्रदान की जाने वाली ऋण संबंधी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को समय पर दिलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने मनरेगा के तहत काम करने वाले नागरिकों के बैंक खातों को आधार से लिंक कराने के निर्देश दिए।
बैठक में विभिन्न बैंक अधिकारियों ने अपनी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। लीड बैंक मैनेजर आशा देसाई ने बताया कि उनके द्वारा गांवों में विशेष शिविरों लगाकर लोगों को बैंकों के माध्यम से प्रदान की जा रही योजनाओं के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर आरबीआई प्रतिनिधि योगेश अग्रवाल, नाबार्ड के डीडीएम सोहनलाल व लीड बैंक पीएनबी के उप प्रबंधक धर्मबीर दहिया आदि मौजूद थे।