फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर खच्चर ने दिया बच्चे को जन्म, कुतों ने किया हमला तो पुलिस कर्मी ने किया बचाव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी। शहर में तैनात एक एएसआई ने मानवता की एक नई मिसाल पेश की है। एक खच्चर ने बीच सड़क बच्चे को जन्म दिया तो लावारिस कुत्ते उसे अपना शिकार बनाने के लिए उमड़ पड़े। वहा से गुजर रहे एएसआई ने कुत्तों के बीच खच्चर और उसके बच्चे को फंसा देखा तो उन्होंने कुत्तों को वहां से खदेड़कर उन्हें बचाया। इतना हीं नहीं पुलिस को सूचना देकर करीब दो घंटे तक जब तक गोसेवक वहां पहुंच नहीं गए खच्चर और उसके बच्चे की देखभाल करते रहे। गोसेवकों को खच्चर और उसका बच्चा सौंपकर ही वहीं से निकले।
विज्ञापन

बता दें कि मामला रात करीब साढ़े नौ बजे का है। एएसआई रणबीर सिंह रात को खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकले थे। हुड्डा पार्क के पीछे स्टेडियम मार्ग से गुजर रहे थे तो देखा कि एक खच्चर और नवजात बच्चे पर कुछ कुत्तों नोच खसोट रहे हैं। उन्होंने फौरन कुत्तों को पत्थर मारकर भगाया। हालांकि कि कुत्तों केे हमले से खच्चर और उसकेे बच्चे को हलकी चोट गई थी। कुत्तों को भगाकर सिविल लाइन थाना में इसकी सूचना दी। जिसके बाद सिविल लाइन थाना से एक पुलिस कर्मी पुराना बस स्टैंड स्थित कुम्हारों के मोहल्ले में पहुंचा और खच्चर मालिक के बारे में पूछताछ की। पचा चला कि खच्चर आचार बेचने आने वालों की है। जिसके बाद गोसेवक संजय परमार को सूचना दी गई। सूचना पर गोसेवक मौके पर पहुंचे और घायल खच्चर के बच्चे को विजय नगर स्थित गोशाला ले गए। जहां उसका इलाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें