फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यशाला में आशा वर्कर्स को दी गई जल संरक्षण की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जल बचाने के लिए सभी को होना होगा गंभीर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बहल।
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व वासो के तत्वाधान में कस्बे में आशा वर्कर्स के लिए ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजना के संचालन और रखरखाव के लिए कार्यक्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में वक्ताओं ने कहा कि अगर समय रहते हमने स्थिति को नहीं संभाला तो दूसरे देशों की तरह हमें भी पानी की राशनिंग करनी पड़ेगी।
शनिवार को पंचायत घर के हाल में आयोजित कार्यशाला में वक्ताओं ने कहा कि जल मनुष्य जीवन की बड़ी आवश्यकताओं में से एक है। जल का प्रयोग हर एक करता है, लेकिन जल बचाने के लिए कोई गंभीर नहीं है। पिछले वर्ष विदर्भ और लातूर के लोगों को दो चार होना पड़ा था। अशोक भाटी ने कहा कि जल संकट को पेयजल बचाकर ही कुछ हद तक टाला जा सकता है। इसके लिए छोटे-छोटे उपाय किये जा सकते हैं जो बड़ा प्रयास साबित हो सकते हैं। विभाग के मोटिवेटर रमेश पाजू ने जल संरक्षण को लेकर विभाग के कार्यों और मुहिम पर प्रकाश डाला। सक्षम युवा सुमन, अनिल जांगड़ा ने कहा कि वर्तमान समय में भिवानी जिले के 93 गांव में जल संरक्षण अभियान शुरू किया है। सक्षम युवा उर्मिला, सुरेश शर्मा, मीनाक्षी व प्रवीण ने लोगों को विभिन्न प्रकार से पेयजल के रखरखाव की जानकारी दी। आशा वर्कर सीमा ढ़ाब ढ़ाणी ने कहा कि जल को को बचाने की मुहिम मे प्रशिक्षण कार्यक्रम अहम कड़ी है। कार्यशाला में प्रशिक्षण प्राप्ति का प्रमाण पत्र और जल बचाओ टोपियां वितरित की गई। इसके अलावा फिल्ड टेस्टिंग किट से पानी जांचने की विधि बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----
पूर्व सांसद श्रुति चौधरी 28 को गांव सिधनवा
अमर उजाला ब्यूरो
बहल।
पूर्व सांसद श्रुति चौधरी 28 मार्च को क्षेत्र के गांव सिधनवा में आएंगी। इस दिन वे शहीद सोनू श्योराण की प्रतिमा का अनावरण करेगी और लोगों से रूबरू होंगी। यह जानकारी देते हुए कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक प्रधान सतबीर श्योराण सिरसी ने बताया कि पूर्व सांसद इस दौरान क्षेत्र के लोगों से मिलेगी और उनकी समस्याओं की जानकारी लेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें