फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फागुन मेले में राजकीय महाविद्यालय ने जीती 11 स्पर्धा

विज्ञापन
विज्ञापन
फाल्गुन मेले में राजकीय महाविद्यालय ने जीतीं 11 स्पर्धाएं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में आयोजित हरियाणवी उत्सव फाल्गुन मेले में राजकीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने 11 स्पर्धाओं में पुरस्कार प्राप्त किया है। 17 से 19 फरवरी तक एमडीयू में फाल्गुन मेले का आयोजन किया गया। मेले में पाक कला, खेल, सांस्कृतिक नृत्य, गीत एवं कसीदाकारी से संबधित 40 स्पर्धाएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन

फूलझड़ी बनाना व मैं बोलू तू लिख में प्रथम पुरस्कार, बीजणा बनाना, हरियाणवी लोकगीत, गडंक मारना, गिल्ली डंडा व म्हारे रीति-रिवाज की पांच विधाओं में द्वितीय पुरस्कार तथा ज्ञान गुदड़ी, रस्साकस्सी हरियाणवी लोकनाच में एमडीयू रोहतक में तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया। हरियाणवी खान-पान की प्रतियोगिता में कॉलेज की टीम ने सांत्वना पुरस्कार सहित कुल 44 हजार रुपये के नकद पुरस्कार जीते। पुरस्कार विजेता विद्यार्थियों का महाविद्यालय में पहुंचने पर शानदार स्वागत किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं व सांस्कृतिक विभाग प्रभारी डॉ. एवी शर्मा, कन्वीनर रणधीर सामोता, सदस्य अंजू लोहान, जगबीर मान, पवन मित्तल, बलवान सिंह रेखा तंवर, योगमाया, मोनिका शर्मा ने विद्यार्थियों को बधाई दी। इस अवसर पर उप-प्राचार्य डा. दिनेश गाबा, विनोद प्रधान, सुधीर शर्मा, मेजर सुरेश धायल, डा. कर्ण सिंह, आनंद सहारन, देवेन्द्र दलाल, महेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र चौहान, विक्रम परमार, संदीप कुमार, परमवीर सिंह, डा. पारिशा, रूचि शर्मा, प्रियंका मेहरा, सुनीता सांगवान, संगीता सांगवान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें