फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र और प्रदेश सरकार ने पूरा नहीं किया अपना वादा : इंदु

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र और प्रदेश सरकार ने पूरा नहीं किया अपना वादा : इंदु
विज्ञापन

भिवानी। इनेलो महिला विंग की जिला अध्यक्ष इंदु परमार ने सरकार पर वादा पूरा न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने केंद्र में चार साल व हरियाणा में तीन साल का समय हो गया, लेकिन युवाओं को नौकरी, किसानों को आखिरी टेल तक पानी पहुंचाने, कर्मचारियों को पक्का करने का जो वायदा किया था वह पूरा नहीं किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस को महंगा कर सरकार जनता की कमर तोड़ने में लगी हुई है। आज हर गांवों में पेयजल की किल्लत बनी हुई है। कई -कई गांवों में तो 20 से 25 दिन में पानी आता है ऐसे में बेजुबान पशुओं को खारे पानी में मीठा पानी मिलाकर पिलाना पड़ता है जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सरकार झूठी वाह-वाही लूटने की बजाय जमीन स्तर पर काम करे जिससे कि आम आदमी को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें