फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला प्रतिनिधि की जिम्मेदारी पति-पुत्र, ससुर ना निभाएं: राज्यपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। राज्यपाल प्रो. सोलंकी ने गांवों की प्रगति पर खुशी जताते हुए कहा कि जब तक गांव में बसने वाले लोगों का चिंतन व्यापक दृष्टिकोण वाला नहीं होगा, तब तक उसे संपूर्ण विकास नहीं कहा जा सकता। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि महिलाएं जन प्रतिनिधि के स्थान पर उनके पति, पुत्र या ससुर जिम्मेदारी ना निभाएं। महिलाओं को भी आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए।
विज्ञापन

सोमवार को यहां भीम स्टेडियम में हरियाणा स्वर्ण जयंती समारोह के तीसरे व अंतिम दिन मुख्य अतिथि राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी सभी जिलों से आए पंच, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य व जिला पार्षदों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाएं भौतिक विकास के साथ-साथ ग्रामीण परिवेश का मानसिक दृष्टिकोण भी विस्तृत करने की ओर ध्यान देना जरूरी है। तभी हरियाणा देश का श्रेष्ठ राज्य बन सकता है।
उन्होंने जन प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि हिंसा, अस्पृश्यता, जातिवाद, संप्रदायवाद, अस्वच्छता, निरक्षरता, असमान लिंगानुपात आदि बुराइयों से ग्रामीण समाज को मुक्त कर हम सभी एक सुंदर ग्रामीण भारत के निर्माण में अपना सहयोग दें।
विज्ञापन

समारोह में राज्यपाल ने उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों को संकल्प से सिद्धि के लिए नए भारत के निर्माण की शपथ दिलवाई। पंचायत राज विभाग के निदेशक अशोक कुमार मीणा ने कहा कि आज हरियाणा की पंचायतें शिक्षित हैं, अपराध मुक्त हैं और ऋण मुक्त हैं। यह पहली ऐसी पंचायतें हैं, जिनकी औसत आयु 34 साल की है।
समारोह में जिला परिषद चेयरमैन रमेश ओला व पंचायत एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल पहलवान ने अपने विचार रखे।
मंच संचालन प्राध्यापिका अनीता नाथ व एपीआरओ सुरेंद्र सिंगल ने किया। इस मौके पर विधायक घनश्याम सर्राफ, बिशंबर वाल्मीकि व सुखविंद्र सिंह, पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन ऋषिप्रकाश शर्मा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी दलाल, भाजपा जिला अध्यक्ष नंदराम धानिया, चेयरमैन नंदलाल, उपायुक्त अंशज सिंह, पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र भौरिया, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. संगीता तेतरवाल के अलावा मीना परमार, शंकर धूपड़, ताराचंद अग्रवाल, ठाकुर विक्रम सिंह, विजय शेखावत, कमलेश भोडूका, रविन्द्र बापोड़ा, ओमप्रकाश मान, धीरज सैनी, सोनू सैनी, रितिक वधवा, प्रो. अत्तर सिंह श्योराण, राजीव कटारिया, नंदकिशोर अग्रवाल, चुन्नी लाल स्वामी, राजेश, मनोज तंवर, कमल फौजी, सुभाष शर्मा, सुंदर अत्री आदि मौजूद रहे।
राज्यपाल से नहीं मिल सके युवा
भीम स्टेडियम चल रही स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में पहुंचे राज्यपाल से मिलने के लिए सक्षम योजना के तहत लगे युवा पहुंचे, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था के चलते उनको मिलने नहीं दिया गया। युवाओं को निराश लौटना पड़ा।
सोमवार को सक्षम योजना के तहत लगे युवा भीम स्टेडियम पहुंचे। उन्होंने मांगों को लेकर राज्यपाल से मिलने की फरियाद लगाई, लेकिन वहां पर तैनात अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देते हुए उनको मिलने नहीं दिया गया। इस मौके पर रजनी, विरेंद्र के अलावा अनेक सक्षम युवा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें