फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएएस की बेटी से छेड़छाड़ के विरोध में भाजपा नेता का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी
प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेता के बेटे के आईएएस की बेटी के साथ किए गए अभद्र व्यवहार के विरोध में युवा कांग्रेस ने भाजपा नेता का पुतला फूंका। कांग्रेस ने भाजपा नेता से इस्तीफा की मांग भी की है। शनिवार को रोहतक गेट पर युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अभिजीत लाल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता का पुतला फूंका और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अभिजीत लाल सिंह ने भाजपा सरकार पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा एक तरफ तो बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देकर बेटियों को आगे बढ़ाने की बात कह रही है। दूसरी तरफ भाजपा के शीर्ष नेता के पुत्र बेटियों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता को नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। यदि वे ऐसा नहीं करते है तो यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता हर जिले में सड़कों पर उतरने को मजबूर होगी। उन्होंने यूथ कांग्रेस की तरफ से मांग करते हुए कहा कि आईएएस की इस बेटी के साथ न्याय होना चाहिए। इस मौके पर सुमित, अश्वनी, श्रीकांत, आकाश, किताब सिंह, सीटू हालुवास, मंदीप ढाणा, राहुल, ईशु तंवर, निखिल, मोहन, मनोज आदि युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें