फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: स्वाइन फ्लू के 19 मरीज हुए स्वस्थ, नौ की रिपोर्ट आना बाकी

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। चौधरी बंसीलाल जिला नागरिक अस्पताल में स्वाइन फ्लू एच1एन1 और इन्फ्लूएंजा ए के मामलों में बढ़ोतरी से स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। बुधवार को दो नए मरीजों के सैंपल जांच के लिए नागरिक अस्पताल हिसार भेजे गए जबकि 19 मरीज संक्रमण से रिकवर होकर स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार जांच के लिए भेजे गए कुल 40 सैंपल में से 22 मरीजों की रिपोर्ट स्वाइन फ्लू पॉजिटिव आई है। वहीं तीन मरीजों में इन्फ्लूएंजा ए संक्रमण की पुष्टि हुई है। बढ़ते मामलों को देखते हुए नागरिक अस्पताल में सतर्कता बढ़ा दी गई है। एक मरीज की स्थिति गंभीर होने के कारण वह अस्पताल में भर्ती है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रघुबीर शांडिल्य ने बताया कि मौसम में बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण इन्फ्लूएंजा और स्वाइन फ्लू के वायरस तेजी से सक्रिय हो रहे हैं। अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड को अलर्ट मोड पर रखा गया है। साथ ही जरूरी दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित किया जा रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ ने आम नागरिकों से पैनिक न करने और सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग आवश्यक व्यवस्थाएं कर रहा है। लंबित नौ सैंपलों की रिपोर्ट आने के बाद जिले में संक्रमण की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

सैंपल जांच के लिए भेजे हिसार
अभी नौ संदिग्ध सैंपल की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। इनकी रिपोर्ट आने के बाद ही जिले में कुल संक्रमित मरीजों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। बुधवार को दो नए मरीजों के सैंपल लिए गए जिन्हें जांच के लिए नागरिक अस्पताल हिसार भेजा गया है। अस्पताल प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें