जिला स्तरीय ट्रायल प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों को सम्मानित करते ताइक्वांडो संघ के सदस्य।
भिवानी। राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के चयन के लिए जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन बाल भवन में किया। ट्रायल का आयोजन जिला ताइक्वांडो संघ द्वारा बाल कल्याण अधिकारी ओमप्रकाश बेबियान के मार्गदर्शन में किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ अधिवक्ता सुशीला गुराईया ने किया। ट्रायल में 19 खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
जिला ताईक्वांडो संघ के महासचिव कुलदीप सिंह ने बताया कि चयनित खिलाड़ी नौ से 11 मई को फतेहाबाद में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि ट्रायल प्रतियोगिता में लक्ष्य, पूर्व, जतिन, अश्वनी, आयुष, आदर्श, पुलकित, नीशू, पायल, शिवम, नीरज, हिमांशी, भावना, माफी, मुस्कान, वर्षा, कोमल, यक्षिता, वंदना का चयन हुआ है।
ट्रायल में जिला ताईक्वांडो संघ के कार्यकारी प्रधान ललित शर्मा, उपप्रधान विष्णु जांगड़ा, कोच सपना, कोच प्रीति, विरेंद्र जिनागल, राजेश बागोरिया मौजूद रहे।