फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: 19 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त

Fri, 10 Jul 2026 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर परिषद की टीम ने जेईई चंचल के नेतृत्व में शहर में अभियान चलाया। इसका उद्देश्य प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलिथीन के उपयोग पर रोक लगाना था। मिनी बाईपास व दिनोद गेट पर 41000 रुपये के चार चालान काटे गए। इस दौरान 19 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक बैग जब्त किए गए।
विज्ञापन

पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी शैलेंद्र अरोड़ा ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान जारी है। इसके तहत दुकानों पर छापेमारी और लोगों को जागरूक किया जा रहा है। डीसी साहिल गुप्ता के निर्देश पर शहर में जागरूकता बैनर भी लगाए गए हैं। ये बैनर सिंगल यूज प्लास्टिक के हानिकारक प्रभावों की जानकारी देते हैं। शैलेंद्र अरोड़ा ने दुकानदारों से प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें