फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब-स्टेशन में वोल्टेज क्षमता बढ़ाने का कार्य चल रहा कछुआ की चाल, लोगों को हो रही समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तोशाम
33 केवी सब-स्टेशन पर ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने में लगे बिजली निगम के कार्य की चाल तोशामवासियों को भारी पड़ रही है। गर्मी में होने वाली ओवरलोड बिजली व लो वोल्टेज की समस्या से निपटने के लिए बिजली निगम द्वारा 33 केवी सब-स्टेशन में ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने का कार्य कछुआ चाल से चल रहा हैं। एक या दो दिन में निपटाया जाने वाला कार्य पखवाड़ा बीत जाने के बाद पूरा नहीं हो रहा। हालांकि तोशामवासियों को बिजली सप्लाई झांवरी सब-स्टेशन से सुचारु रूप से दी जा रही है लेकिन इससे उपभोक्ताओं को ब्रेक-डाउन और लो-वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
तोशाम में डीएस व एनडीएस उपभोक्ताओं की संख्या पांच हजार के पार है। 33 केवी सब-स्टेशन से तोशाम के उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई दी जाती है। गर्मी के दिनों में ओवरलोड और लो-वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने के लिए 33 केवी सब-स्टेशन के एक ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई जा रही हैं। 4 मेगावाट एंपियर ट्रांसफार्मर के स्थान पर अब 6.3/8 मेगावाट एंपियर का ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा हैं। लेकिन वर्क कार्य की चाल उपभोक्ताओं को भारी पड़ रही है।
विज्ञापन

इस संबंध में बिजली निगम के उपमंडल अभियंता होशियार सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह कार्य एसडीओ कंस्ट्रक्शन के अधीन आता है। उन्होंने बताया कि देरी होने की वजह तो वही बता सकते हैं। हालांकि आज सुबह ही उनसे बात हुई है एक-दो दिन में ही कार्य पूरा कर दिया जाएगा।

झांवरी सब-स्टेशन से दी जा रही है सप्लाई
21 अप्रैल को ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने का कार्य शुरू किया गया था। जिसके चलते तोशाम के उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई झांवरी सब-स्टेशन से जोड़ दी गई। 21 अप्रैल को अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर 33 केवी सब-स्टेशन पर रख दिया गया था। इसी दिन नहीं तो अगले दिन तक यह वर्क कार्य पूरा हो जाना चाहिए था लेकिन पखवाड़ा बीत जाने के बात भी 33केवी का यह वर्क कार्य पूरा नहीं हुआ है जिसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


क्षमता बढ़ाने से लो-वोल्टेज से मिलेगी निजात
33केवी सब-स्टेशन पर 4 मेगावाट एंपियर ट्रांसफार्मर के स्थान पर 6.3/8 मेगावाट एंपियर का ट्रांसफार्मर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज व ओवरलोड की समस्या से निजात मिलेगी। फिलहाल झांवरी सब-स्टेशन से बिजली सप्लाई के चलते ब्रेक-डाउन व फ्यूज उड़ने जैसी समस्याएं आ रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें