फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ फिर मोर्चा खोलेंगे पार्षद

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्षदों ने जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ फिर खोला मोर्चा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
दूषित जलापूर्ति और जाम पड़े सीवरेज सिस्टम को लेकर शहर के पार्षदों ने एक बार फिर जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। करीब दस दिन पहले विभाग के कार्यालय जाकर ढोल बजाने वाले पार्षदों ने बेमियादी धरने का ऐलान किया है।
उल्लेखनीय है कि सीवर व दूषित जलापूर्ति के विरोध में नगर परिषद के उप प्रधान मामन चंद व आधा दर्जन पार्षदों ने जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में ढोल बजाकर एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया था। इसके एक दिन बाद विभाग के चीफ इंजीनियर खुद यहां आए और समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को नगर परिषद के उप चेयरमैन मामन चंद ने कहा कि अधिकारी अपने रवैये से टस से मस नहीं हुए है और जनता को लगातार सीवरेज व पानी की समस्याओं से दो चार होना पड़ रहा है। जिसके चलते अब नगर पार्षदों ने सरकार के लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ और अनिश्चितकालीन इस धरने में शहर की जनता को साथ लेकर आरपार की लड़ाई विभाग के खिलाफ लड़ने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि बीते दिनों नगर के पार्षदों ने शहर के 31 वार्डों में आ रही सीवरेज व पानी की समस्या के बारे जनस्वास्थ्य विभाग को अवगत करवाया था। तब विभाग व पार्षदों के बीच मध्यांतर करवाकर नगर परिषद के चेयरमैन रणसिंह यादव ने कुछ निश्चित समय अवधि के बीच समस्याओं के समाधान की बात कराई थी, लेकिन अधिकारियों का अड़ियल रवैया जस का तस है। मामन चंद ने चेतावनी दी कि वे अब तब धरने से नहीं उठेंगे, जब तक जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उनके द्वारा उठाई गई जनसमस्याओं का समाधान नहीं करते। इस अवसर पर उनके साथ दलबीर छोटू पार्षद, संदीप भारद्वाज, राजकुमार, नरेंद्र सर्राफ, प्रवीण चावला, पवन सैनी, बिल्लू बादशाह सहित अन्य पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें