फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जातिगत सर्वे पहले ही दिन ठप, सर्वेयर को दी सूची में

विज्ञापन
विज्ञापन
जातिगत सर्वे पहले ही दिन ठप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
नगर परिषद के 31 वार्डाें में जातिगत आंकड़े जुटाने के लिए एक दिन पूर्व ही शुरू किया सर्वे बीच मझधार में फंस गया है। सर्वे के लिए लगाई गई 50 सर्वेयर की टीम को सौंपी गई वार्डों की लिस्ट में नाम पतों में गड़बड़ी होने के कारण सर्वे दूसरे ही दिन बीच में ठप हो गया। सर्वे टीमों ने इसे लेकर नप सचिव से लेकर उपायुक्त तक से मुलाकात कर समस्या के समाधान की मांग की, लेकिन प्रशासन को अभी तक ठीक समाधान नहीं सूझ रहा है।
भिवानी के 31 वार्डों में वर्ष 2011 की जनगणना के दौरान किए गए सर्वे के आधार पर ही अब फिर से जातिगत सर्वे शुरू किया गया है। इसके लिए नगर परिषद ने मंगलवार को सर्वे करवाने के लिए सक्षम योजना के तहत करीब 300 युवक-युवतियों को बुलाया था। मुश्किल से 50 युवक-युवती इस कार्य के लिए तैयार हुए, लेकिन उसके बाद अब नई अड़चन पैदा होने पर इस सर्वे पर भी संकट के बादल मंडरा रहे है। एक दिन सर्वे करने के दूसरे दिन ही सर्वे टीम ने उन्हें सौंपी गई लिस्ट में वार्ड निवासियों के पते की जानकारी गलत होने पर कार्य रोक दिया है।
विज्ञापन

----
नई वार्डबंदी के बाद वार्ड व स्थान बदलने से हो रही परेशानी
सर्वे टीम में शामिल सुदेश, संदीप, अनीता, पूनम, सुमन, सुशीला, सीता, पूनम, अश्वनी ने प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर कहा कि नप द्वारा जो सूची सर्वे टीम को सौंपी गई है वह वार्डबंदी से पूर्व में तैयार की गई थी। वार्ड संख्या बदल गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि सूची में केवल व्यक्ति का नाम, पिता का नाम ही दर्ज है। गली मोहल्ला का कोई जिक्र तक नहीं है। ऐसे में उस व्यक्ति को ढूंढ कर उसकी जाति जानना मुश्किल हो रहा है। यहां तक की पार्षद व उस वार्ड के लोगों की मदद के बाद भी उक्त व्यक्ति नहीं मिल पा रहे है। उन्होंने कहा कि इस बारे में नप सचिव, सीटीएम, प्रोजेक्ट अधिकारी व उपायुक्त से मिल चुके है, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

------
सर्वेयरों को परेशानी ना हो इसके लिए प्रयास किए जा रहे है। सूची में जो खामियां है, उसे दूर किया जाएगा, ताकि सर्वे ठीक तरह से हो। फिलहाल सर्वेयरों की मदद के लिए वार्ड के पार्षदों को कहा गया है।
-- आरके महता, सचिव नप ---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें