फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनाना के आठ खिलाड़ी पाकिस्तान में दिखाएंगे दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
धनाना के आठ खिलाड़ी पाकिस्तान में दिखाएंगे दमखम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
जिले के धनाना गांव के आठ खिलाड़ी पाकिस्तान में होने वाली साउथ एंड सेंट्रल एशियन मैन यूथ एंड जूनियर ट्रॉफी प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे। 10 से 15 मार्च तक आईएचएफ (इंटनेशनल हैंडबॉल फेडरेशन) की ओर से होने वाली ट्रॉफी में दो अलग-अलग वर्गों यानि 18 व 21 आयुवर्ग में होने वाली इस प्रतियोगिता में ये सभी खिलाड़ी अपने देश का प्रतिनिधित्व करेंगें। ये सभी खिलाड़ी गांव धनाना की फ्यूचर स्पोर्ट्स अकादमी में सेवानिवृत्त फौजी शीपा से ट्रेनिंग ले रहे हैं।
विज्ञापन

कोच शीपा फौजी ने बताया कि 18 आयु वर्ग में सुमित, दीपक, सुमित, अमित व सुमित और 21 आयुवर्ग में सुरेश, मनीष व पुष्पेंद्र अपने देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने बताया कि इन सभी खिलाड़ियों का लखनऊ में आयोजित कैंप में चयन हुआ है। पाकिस्तान में होने वाली इस साउथ एंड सेंट्रल एशियन प्रतियोगिता में भारत के साथ अफगानिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, मालद्वीप, श्रीलंका, यमन व पाकिस्तान की टीम भाग लेगी। कोच शीपा, हरस्वरूप, नीरज, नरेश, रमेश, सोमबीर व गांव धनाना की तीनों पंचायतों के सरपंचों ने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें