परीक्षा में नकल रोकने के लिए पंचायत ने पहरा
अमर उजाला ब्यूरो
कैरू।
हरियाणा बोर्ड की 12वीं की परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए गांव देवराला के पंचायत सदस्यों ने परीक्षा केंद्र के बाहर परीक्षा के समय पहरा दिया ताकि कोई भी युवक नकल देने की कोशिश न कर सके। परीक्षा सेंटर में ड्यूटी पर तैनात अध्यापकों को ही अंदर भेजा गया। बीडीसी प्रतिनिधि लाला, राजल पंच, संजय वर्मा पंच, मनोहरलाल, कपूर सिंह, मातूराम पायल आदि ने बताया कि नकल करवाने के लिए कोई व्यक्ति परीक्षा केंद्र में नहीं घुस पाया ओर न ही कोई जंगले व खिड़कियों से पर्ची फेंक पाने में सफल हो पाया। स्कूल में नकल रहित परीक्षा शांतिपूर्ण हुई। स्कूल के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पहले परीक्षा केंद्र का माहौल खराब था। लेकिन अब परीक्षा ग्राम पंचायत के सहयोग से शांतिपूर्वक हुई है। अंतिम परीक्षाओं तक पंचायत का सहयोग के लिए पहले ही मींटिग की गई थी वहीं, पुलिस प्रशासन का भी योगदान रहा है। दो पुलिस कर्मियों को केंद्र में रखा ओर समय-समय पर थाना प्रभारी संभालते रहे।