फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कर रही है किसानों से खिलवाड़ : बलदेव घणघस

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा कर रही है किसानों के साथ खिलवाड़ : बलदेव
विज्ञापन

भिवानी। किसान अपनी फसल का लागत मूल्य भी नहीं ले पा रहा है। भाजपा की किसान विरोधी नीतियों के कारण आज धरती पुत्र भूख की कगार पर है। ऊपर से सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद केन्द्र की भाजपा व प्रदेश सरकार एसवाईएल के निर्माण के लिए कोई रुचि नहीं ले रही। यह बात मंगलवार को इनेलो प्रदेश सचिव व एसवाइएल के लिए भिवानी इनेलो प्रभारी बलदेव घणघस ने गांव नौरंगाबाद, बामला, फुलपूरा, सांगा, कायला, बडाला,उमरावत, धारेडू मे उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इनेलो ही केवल एसवाईएल की लड़ाई को लड़ रही है। 7 मार्च को दिल्ली में एक इतिहास रच सरकार को घुटनों के बल लाया जाएगा। पूर्व युवा जिला प्रधान जितेंद्र शर्मा ने कहा कि किसानों की लड़ाई को मजबूती के साथ लड़ा जाएगा। 7 मार्च को दिल्ली की सड़कों पर इनेलो और किसान की हरियाली का प्रतीक हरा झंडा ही दिखाई देगा। इस अवसर पर सुधीर सरपंच, गांधी सैनी, बलबीर, ओम प्रकाश, प्रताप, शिव चरण, राजमल, बिजेंद्र, सुरजभान, धर्मपाल, नवनीत, विनोद, मामन, संजय, पवन, मुकेश वाल्मीकि, डॉ. मनीष, ओम सिंह, पवन सरपंच, हनुमान, जितेंद्र सैन, विक्रम बड़ेसरा, राज कुमार शर्मा, जितेंद्र पंवार, रमेश, कैन्हया, सतबीर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें