फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम बनी विजेता
बवानीखेड़ा। खेलो इंडिया खेलो के तहत इन दिनों दिल्ली में स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में चल रही 17 आयु वर्ग की राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में प्रदेश की टीम ने मणिपुर की टीम को 5-4 के अंतर से मात देकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया है।
पीटीआई हरेंद्र ढाका ने बताया कि प्रदेश की टीम में गांव अलखपुरा की आधा दर्जन बेटियों ने हिस्सा लिया था। उन्होंने बताया कि वीरवार को प्रदेश की टीम का फाइनल मुकाबला मणिपुर के साथ हुआ। बेटियों ने मणिपुर को मात देकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की टीम में गांव अलखपुरा निवासी दीपिका समोता, बनिता राय, रीतू रानी बगडिय़ा, तनुजा जाखड़, करुणा बडसरा, रविना यादव, निशा बगड़िया, सुषमा चौहान, प्रमिला आदि ने हिस्सा लिया। इसके अलावा पंचकूला से सुनैना कंबोज, सोनीपत से रीना, सोनीपत से ही वर्षा, झज्जर से नेहा, अंबाला से गौरी, फरीदाबाद से टीना, कुरूक्षेत्र से सुनीता, यमुनानगर से लवी, कुरूक्षेत्र से पिंकी, करनाल से सोनिया भी टीम भी शामिल रही।। प्रदेश की टीम की कमान भी गांव अलखपुरा की बेटी समीक्षा जाखड़ के हाथों में रही। उन्होंने बताया कि फाइनल मुकाबले के दौरान टीम की कैप्टन समीक्षा जाखड़ ने दो, हिसार के मंगाली गांव की रेणु ने दो व इसी गांव की मोना ने प्रतिद्वंदी टीम पर एक गोल दागा और प्रतियोगिता पर कब्जा जमा लिया।
फोटो:25