फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बामला गांव में 3.80 लाख की बिकी भैंस

विज्ञापन
विज्ञापन
बामला गांव में 3.80 लाख की बिकी भैंस
विज्ञापन

भिवानी
गांव बामला के निवासी कपूर की भैंस तीन लाख 80 हजार की बिकी। यह भैंस आंध्र प्रदेश के एक पशु व्यापारी ने खरीदी। कपूर की भैंस ने 24 किलोग्राम दूध देकर गांव में रिकार्ड कायम किया।
विज्ञापन

भैंस मालिक कपूर सिंह ने बताया कि जब भी आस-पास में मेले का आयोजन होता था तो वह अपनी भैंस को लेकर के जाता था। कई बार तो कपूर की भैंस दूध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान भी हासिल कर चुकी है। उसकी भैंस के मुकाबले की आसपास के गांव में कोई भैंस नहीं है। उसने बताया कि उसकी भैंस को खरीदने के लिए पहले भी काफी व्यापारी आए लेकिन लाखों रुपये सुनकर चले जाते बाद में आंध्र प्रदेश का एक व्यापारी आया उसने उसकी भैंस की कीमत 3 लाख 80 रुपये आंकी तो भैंस मालिक ने उसको वह भैंस दे दी। वह अपनी भैंस को अच्छी खुराक देता था। गर्मी के मौसम में सुबह और शाम को नहलाता और अक्सर तेल की मालिश भी करता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें