हेड ब्वाय और हेड गर्ल ने ली शपथ
भिवानी। जी लिट्रा वैली स्कूल में हेड ब्वाय व हेड गर्ल का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। 30 मई को विद्यालय में हेड ब्वाय व हेड गर्ल तथा स्पोर्ट्स हेड ब्वाय व गर्ल के चुनाव हुए थे। चुनाव में 12 वीं कक्षा के शुभम को हेड ब्वाय तथा 11 वीं कक्षा की विंसी को हेड गर्ल चुना गया था। स्पोर्ट्स में बारहवीं कक्षा के आशीष को हेड ब्वाय तथा दसवीं की भावना को हेड गर्ल और कल्चरल सचिव दसवीं बी से चैतन्य को चुना गया। विशेष पदों पर चयनित सभी विद्यार्थियों ने शपथ ली। प्राचार्या अलका माथुर ने सभी चयनित बच्चों को बैज देकर सम्मानित किया। शपथ ग्रहण समारोह में हाउस के कैप्टन व हाउस प्रीफैक्टस एवं कक्षा के मॉनीटर को भी शामिल किया गया। प्रशासक एसके हलवासिया समेत सभी अध्यापकों ने बच्चों को शुभकामनाएं दी।