फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान प्रतियोगिता में अंकित कुमार प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी।
खंड बवानीखेड़ा में आयोजित विज्ञान सेमिनार में सेठ हरनाम दास राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्र अंकित कुमार ने भारत को स्वच्छ बनाने में विज्ञान एवं तकनीकी की भूमिका के बारे में प्रस्तुति दी। इसमें अंकित कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया। सेमिनार में खंड बवानीखेड़ा से लगभग 15 विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। डॉ. दीपिका चौधरी (बायोलॉजी प्राध्यापिका) के मार्गदर्शन में सेठ हरनाल दास राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के कक्षा दसवीं के छात्र अंकित कुमार ने सेमिनार में प्रथम स्थान हासिल किया। उनका जिला स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय प्राचार्य कमलेश नयन एवं प्राध्यापकगण ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर रणबीर सिंह, गुरुदीप सिंह, महेंद्र, यशवीर, मंजू, विनोद कुमार, विनोद कुमार पीटीआई, प्राथमिक मुख्य शिक्षक बलबीर सिंह, सतबीर दूहन, कुलदीप, सतेंद्र, प्रवेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें