फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध से पनीर, बाजरे के आटे से बिस्कुट, टमाटर सोस तैयार करने का दिया जाए प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
आमदनी बढ़ाने के लिए किसानों को प्रशिक्षण देना जरूरी: उपायुक्त
विज्ञापन

भिवानी। उपायुक्त अंशज सिंह ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में आत्मा स्कीम के तहत कृषि विभाग एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को दूध से पनीर बनाने, बाजरे के आटे से बिस्कुट तैयार करना, टमाटर सॉस तैयार आदि का प्रशिक्षण देना जरूरी है। इस तरह के व्यवसाय से किसान अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं।
उपायुक्त ने कहा कि किसानों को पशुपालन के साथ-साथ मच्छली पालन और बागवानी की ट्रेनिंग देना भी जरूरी है। उन्होंने कृषि विभाग को निर्देश दिए कि अच्छा कार्य करने वाले किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार दिए जाएं। इस दौरान उपायुक्त ने आत्मा स्कीम के तहत मौजूदा वित्त वर्ष क लिए 184.105 लाख रुपये के कार्य करवाने की मंजूरी प्रदान की।
विज्ञापन

कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ. प्रताप सिंह सभ्रवाल ने आत्मा स्कीम के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. संगीता तेतरवाल, कृषि विज्ञान केंद्र से वैज्ञानिक डॉ. विनोद कुमार, एलडीएम कुलजीत सिंह, पशुपालन विभाग के उप निदेशक डॉ. जय सिंह, जिला उद्यान अधिकारी डॉ. रघबीर सिंह झोरड़, मत्स्य पालन अधिकारी कुलदीप सांगवान आदि मौजूद रहे।
-------
कैंसर मरीज को उपचार के लिए दी आर्थिक मदद
भिवानी। जिला राजस्व अधिकारी राम सिंह बिश्नोई ने मुख्यमंत्री राहत कोष से कैंसर से पीड़ित नगर निवासी प्रेम कुमार को उपचार के लिए तीस हजार रुपये की राशि का चेक प्रदान किया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत लाइलाज बीमारी से ग्रस्त असहाय लोगों को उपचार के लिए सहायता राशि प्रदान की जाती है। इसी कड़ी में शुक्रवार को कैंसर की बीमारी से ग्रस्त शहर निवासी प्रेम कुमार को मुख्यमंत्री राहत कोष की तरफ से सहायता राशि प्रदान की गई। जिला राजस्व अधिकारी बिश्नोई ने प्रेम कुमार को 30 हजार रुपये सहायता राशि का चेक प्रदान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें