फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौवीं से बारहवीं में प्रवेश का एक और मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी।
नौंवी से बारहवीं कक्षा में एडमिशन से वंचित विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग ने एक और मौका देने का निर्णय लिया है। बच्चे अब 31 जुलाई तक एडमिशन ले सकेंगे। सेकेंडरी एजुकेशन निदेशक की ओर से कल शुक्रवार को प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी किए गए पत्र में वंचित विद्यार्थियों को एडमिशन देने के लिए कहा गया है। पत्र में कहा गया है कि अलग-अलग वजहों से बड़ी संख्या में विद्यार्थी एडमिशन लेने से वंचित रह गए। इसलिए ऐसे बच्चों को एडमिशन का एक मौका और दिया जाना चाहिए। बताया जाता है कि एडमिशन से वंचित विद्यार्थियों की तादाद दसवीं, 11 वीं और 12 वीं में ज्यादा है। जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार शर्मा ने बताया कि कल शुक्रवार को एडमिशन की तारीख बढ़ाने का पत्र मिला है। अब नौंवी से बारहवीं कक्षा में 31 जुलाई तक एडमिशन ले सकता है।
विज्ञापन

इसलिए लेना पड़ा निर्णय
स्कूलों में एडमिशन की अंतिम तारीख 30 जून मुकर्रर की गई। स्कूलों में ग्रीष्म अवकाश होने के कारण बड़ी संख्या में बच्चे स्कूलों में नहीं पहुंचे। ग्रीष्म अवकाश खत्म होने के बाद बच्चों ने एडमिशन के लिए स्कूलों में चक्कर काटने लगे। यह बात शिक्षा विभाग तक पहुंची तो एडमिशन के लिए डेट बढ़ाने का फैसला हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें