बच्चों और शिक्षकों ने किया पौधारोपण
तोशाम
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढाणीमाहू में बारिश के बीच वन महोत्सव के दौरान बुधवार को पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस अवसर पर स्टाफ सदस्यों ने बच्चों ने पौधे लगाए।
अध्यापिका सुरेश कुमारी ने अपने घर पर तैयार किए तुलसी के दो सौ पौधे बच्चों को वितरित किए और अपने-अपने घर पर लगाने का आह्वान किया। अध्यापिका सुरेश कुमारी ने सुख समृद्धि की परिचायक तुलसी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विस्तार से औषधीय गुणों के बारे में बच्चों को बताया व घर पर तुलसी लगाकर उसकी देखभाल करने के लिये प्रेरित किया। स्कूल के प्राचार्य दिनेश कुमार व मिडिल हेड हरिराम ने बच्चों से अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रवक्ता सुशीला, सुमन, धीरज, गुंजन, अनिता, मंजीत, संदीप आदि स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।