फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: चांग में जलनिकासी के लिए पहुंचे 18 हजार फीट पाइप

Sat, 06 Jun 2026 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
चांग। मानसून शुरू होने से पहले ही गांव चांग के किसानों को जलभराव की समस्या से बड़ी राहत मिली है। सतलोक आश्रम के संचालक रामपाल की ओर से किसानों के लिए जलनिकासी व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से करीब 18 हजार फीट पाइप गांव में पहुंचाए गए हैं।
विज्ञापन

जिला परिषद वार्ड 03 के पार्षद प्रतिनिधि लवकेष बंटी तंवर ने बताया कि मानसून में गांव चांग के सैय मोड़, डाबर क्षेत्र और बाबा डेकेवाला क्षेत्र में किसानों को हर साल भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अधिक बारिश होने पर खेतों में जलभराव हो जाता था जिससे किसानों की फसलें खराब हो जाती थीं।
उन्होंने बताया कि इसी समस्या के समाधान के लिए यह पाइप उपलब्ध करवाए गए हैं। जल्द ही इन जलभराव वाले क्षेत्रों में पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें