बवानीखेड़ा
भिवानी में रोडवेज बस से आगे से सवारियां भरने पर बवानी खेड़ा के सामान्य बस स्टैंड पर रोडवेज कर्मियों तथा प्राइवेट बस संचालकों के बीच हंगामा हो गया। हंगामा के कारण प्राइवेट बस संचालकों को सवारियों के पैसे तक लौटाने पड़े। जैसे ही मामले की सूचना रोडवेज के महाप्रबंधक तक पहुंची तो रोडवेज फ्लाइंग से इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार पहुंचे। भविष्य में रोडवेज बसों के आगे से सवारियां न उठाने की शर्त पर दोनो पक्षों के मामलों तो शांत हो गया उधर जीएम ने आरटीओ को प्राइवेट बस के चालान काटने के कहा हैं।
सोमवार को बस स्टैंड इंचार्ज अजमेर कुमार ने बताया भिवानी से दो प्राइवेट बस जिनका समय 9 बजकर 46 मिनट तथा 10 बजकर 14 मिनट था। लेकिन समय बीतने के बाद भी भिवानी रोडवेज बस के आगे से हिसार-हिसार की आवाज लगाते सवारियां भरकर भगा ले आए। जैसे ही बस बवानी खेड़ा पहुंची तो रोडवेज कर्मियों तथा प्राइवेट बस संचालकों के बीच हंगामा हो गया। प्राइवेट बस संचालक बसों को हांसी की तरफ न भगा ले जाए इसको लेकर एक कर्मी ने ए गेट को ताला तक लगा दिया। हंगामा देख सवारियों ने अपने पैसे मांगने शुरू कर दिए। जिसमें ज्यादातर सवारियां हांसी की बजाए हिसार तक की थी। जैसे ही इसकी सूचना रोडवेज के अधिकारियों तक पहुंची तो भिवानी से रोडवेज फ्लाइंग इंस्पेक्टर नरेन्द्र कुमार सहित पुलिस कर्मी पहुंचे। जहां पूरी स्थिति की रिर्पोट जीएम सतीश कुमार को सौंप दी गई।
---
वर्सन
हरियाणा रोडवेज को हानि पहुंचाने के एवज में दोनों प्राइवेट बसों के चालान काटने के लिए आरटीओ को बोल दिया गया हैं। हमारे पास चालान काटने की पावर नहीं हैं। चालान कटे या नहीं इसके बारे में मंगलवार को पता किया जाएगा।
सतीष कुमार एसडीएम और अतिरिक्त कार्यभार रोडवेज महाप्रबंधक