फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर की दोबारा जांच नहीं तो छात्र 30 को करेंगे वीसी का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसीए पेपर की पेपर की दोबारा जांच नहीं गई तो छात्र 30 को करेंगे वीसी का घेराव
विज्ञापन

भिवानी । बीसीए के खराब परीक्षा परिणामों से गुस्साए तीन दर्जन कालेजों के छात्र 30 अप्रैल को चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय में आकर पेपर दोबारा चेक करने की मांग करेंगे। छात्रों का कहना है कि यदि दोबारा जांच नहीं हुई तो वे विश्वविद्यालय के कुलपति का घेराव कर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वार पर पहुंची सैकड़ों छात्राओं ने कहा कि बीसीए के परीक्षा परिणाम अत्यधिक निराशाजनक हैं। कुल 169 में से केवल 2 ही छात्र पास किए गए हैं। छात्राओं का कहना था कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्राओं तथा विषयों के विशेषज्ञों की एक संयुक्त बैठक बुलाए, जिसमें उत्तरपुस्तिकाएं पुन: जांची जाए ताकि उन्हें न्याय मिल सके। छात्र संघर्ष समिति के अध्यक्ष सूर्य प्रताप ने कहा कि सरकार द्वारा जगह-जगह राजनीति के आधार पर विश्वविद्यालय तो खोले जो रहे हैं, लेकिन इनमें न तो पूरा स्टाफ है और न ही अन्य सुविधाएं। उन्होंने कहा कि परीक्षा परिणाम व उत्तर पुस्तिकाएं के पुन: अवलोकन की मांग को लेकर 30 अप्रैल को हजारों विद्यार्थी उपकुलपति कार्यालय का घेराव करेेंगे। छात्र संघ के पूर्व प्रधान कमल सिंह, बलवान सिंह, विजय मोटू, सरवर व अन्य छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें