फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरपंचों व ग्राम सचिवों ने बीडीपीओ कार्यालय पर जड़े ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
सरपंचों व ग्राम सचिवों ने बीडीपीओ कार्यालय पर जड़े ताले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
तोशाम।
चंडीगढ़ में बुधवार को सीएम दरबार से निराश होकर लौटे सरपंचों व ग्राम सचिवों ने शुक्रवार को ब्लॉक कार्यालयों पर पहुंचकर ताले जड़ दिए और किसी भी कर्मचारी को बीडीपीओ कार्यालय में घुसने नहीं देने का निर्णय लिया। तोशाम व कैरू ब्लॉक में सरपंचों ने कई गांवों में बीडीपीओ कार्यालयों पर पहुंच कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और नारेबाजी कर कार्यालयों के मुख्य गेट पर ताले लगा दिए। घटना की सूचना मिलने के बाद नायब तहसीलदार नरेंद्र ग्रेवाल, थाना प्रभारी संदीप शर्मा पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे। सरपंचों को समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। सरपंच एसोसिएशन के ब्लॉक प्रधान रणबीर सिंह ने कहा कि उन्होंने अनिश्चितकाल के लिए धरना शुरू कर दिया है।
सरपंच एसोसिएशन के ब्लॉक प्रधान रणबीर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री से मिलने वाले 51 सदस्यीय सरपंचों की मीटिंग में मुख्यमंत्री ने उनकी 10 मांगों को खारिज करते हुए बाद में उन्हें पुलिस द्वारा धक्के मरवा दिए। मुख्यमंत्री के इस व्यवहार से खफा होकर सरपंचों ने फैसला लिया कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती है तब तक खंड विकास कार्यालय में किसी भी कर्मचारी को घुसने नहीं देंगे और न ही कोई कामकाज करने देंगे। उन्होंने कहा कि सरपंचों को मुख्यमंत्री ने जिस ढंग से बेइज्जत किया है, इसका अहसास अब करवाएंगे। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में तो पुलिस फोर्स बुलवा ली, लेकिन प्रदेश के हर गांव में कितनी फोर्स भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरपंचों ने ये भी ऐलान किया है कि वे प्रदेश सरकार की पंचायती राज अधिनियम के तहत हो रहे विभिन्न विकास कार्यों को भी रोकेंगे, जो मांग पूरी नहीं होने तक शुरू नहीं करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें