फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉडी बिल्डिंग में कौशल ने जीता मिस्टर हरियाणा का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। अंबाला में संपन्न हुई राज्य स्तरीय बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में कैलाश प्रजापति ने बॉडी बिल्डिंग में मिस्टर हरियाणा, विकास जांगड़ा ने 75 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल व गांव फूलपुरा के सरपंच अमित ने बॉडी बिल्डिंग मुकाबले में पांचवां स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कोच रामनिवास मलिक ने बताया कि अंबाला में 24 फरवरी को संपन्न हुई राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में प्रदेश भर से 125 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें कैलाश का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा। कैलाश को इनाम स्वरूप एक बाइक भी भेंट की गई। नॉर्थ इंडिया चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। रामनिवास ने बताया कि यह पहला ऐसा मौका था जब भिवानी को मिस्टर हरियाणा का खिताब मिला है। इस मौके पर नगर परिषद के उपप्रधान मामनचंद, दक्ष प्रजापति महासभा हरियाणा के धर्मबीर ठेकेदार, भारतीय प्रजापति हीरोज आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव रमेश प्रजापति टांक, दक्ष प्रजापति युवा सभा के दलबीर बजीणा, जयभगवान ठेकेदार, राष्ट्रीय कुम्हार महासभा के प्रवक्ता गणेशीलाल वर्मा, आदर्श समाज के सुरेश सैनी व रणबीर भाटी, शिवकुमार प्रजापति, राजेन्द्र तंवर, रामशरण ठेकेदार, अमृत सारवाण, विजय यादव, विकास सारवाण, मदन तंवर, पवन जांगड़ा, रविंद्र जांगड़ा, आशीष, राहुल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें