बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद ने सलमान खान का फूंका पुतला
भिवानी
स्थानीय सनसिटी सिनेमा के नजदीक बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने रविवार को सलमान खान के खिलाफ रोष जताया। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की और उसका पुतला फूंका।
तोशाम प्रखंड के संयोजक सुशील पहलवान ने कहा कि सलमान खान ने एक टीवी चैनल के इंटरव्यू के दौरान वाल्मीकि समाज के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इससे लोगों में रोष है। उन्होंने कहा कि सलमान खान को अपने पद की गरिमा रखते हुए कार्य करना चाहिए। जो शब्द उन्होंने कहे उसके लिए सलमान खान सब से माफी मांगे।
इस मौके पर बजरंग दल के संयोजक वरुण बजरंगी ने कहा कि सलमान खान को ऐसे शब्द का उपयोग नहीं करना चाहिए। और सलमान खान को इस बात के लिए माफी मांगनी चाहिए। इस मौके पर विहिप के जिला मंत्री कृष्ण कुमार, संदीप तोशमिया, मनोज शर्मा, राकेश कुमार, कुलदीप सिंह, पवन यादव, अंकित मेहता, जय वर्मा, मनीष खरकिया, संदीप जांगड़ा, रोबिन बेरी, महेंद्र कुमार, लक्की सिंह बजरंगी आदि शामिल हुए।