फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्सर अक्षय ने जर्मनी में जीता गोल्ड मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉक्सर अक्षय ने जर्मनी में जीता गोल्ड मेडल
विज्ञापन

भिवानी। गत 15 से 17 दिसंबर तक जर्मनी में हुए वी सेवन बॉक्सिंग टूर्नामेंट में बॉक्सर अक्षय गोल्ड मेडल जीतकर
शनिवार को भिवानी में पहुंचने पर लोगों ने स्वागत किया। इस टूर्नामेंट में 60 किलोग्राम भारवर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए गुरु द्रोणाचार्य हवासिंह बॉक्सिंग एकेडमी के अक्षय ने सेमीफाइनल में जर्मनी और फाइनल में डेनमार्क के बॉक्सर को मात देकर गोल्ड मेडल जीता। अक्षय ने अपनी जीत का श्रेय अपने कोच संजय श्योराण व माता-पिता को दिया। अक्षय ने कहा कि उसका अगला लक्ष्य यूथ ओलंपिक व यूथ वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीतना है। कोच संजय श्योराण व एकेडमी के सचिव प्रीतम दलाल ने कहा कि उनकी एकेडमी के बॉक्सर बिना सरकारी सहयोग व सुविधाओं के पूरे देश के मुकाबले में ज्यादा पदक देश को दिला रहे हैं।

जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में मुक्केबाज अश्वनी ने जीता स्वर्ण पदक
भिवानी। झज्जर के तुम्बाहेड़ी गांव में 15 से 19 दिसंबर प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के हितकारी विद्या मंदिर स्कूल निमड़ीवाली के खिलाड़ी अश्वनी कुमार सिंहमार ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल चेयरमैन डा. विजय सांगवान ने बताया कि विजेता खिलाड़ी का गांव पहुंचने पर फूलमालाओं व ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। विजेता खिलाड़ी ने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल स्टाफ, प्रशिक्षक कोच सुमन सिंहमार व अपने माता-पिता को दिया। चेयरमैन डा. विजय सांगवान ने खिलाड़ी अश्वनी कुमार व कोच सुमन सिंहमार को बधाई दी। इस मौके पर निदेशक आरके वर्मा, प्रधानाचार्य राजपाल फौगाट, कैलाश पालड़ी, बनवारीलाल, नरेश प्रजापत, मुन्नालाल शर्मा, आशीष कुमार, अनिल सिंहमार, रामनिवास, गौरा सिंह, पूर्व सरपंच जागेराम, राजू मेहरा, बिल्लू राकेश आर्य, करतार सिंह, कपिल पिपली, आनंद सांगवान, नरेंद्र ढुल, कोच संजय, कोच जगदीश, निशांत सोलंकी आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें