पंचायत ने विरोध के बीच हटाया अतिक्रमण
तोशाम। ग्राम पंचायत तोशाम ने मेन चौक और पुराना थाना चौक से वीरवार को अतिक्रमण को हटाया। इस दौरान कुछ रेहड़ी वालों ने विरोध भी जताया लेकिन पंचायत ने अपनी कार्रवाई जारी रखी।
वीरवार दोपहर करीब 2 बजे तोशाम पंचायत ने पुराना थाना चौक से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया। देर शाम तक मैन चौक से सुरेंद्र सिंह चौक तक रेहड़ी और अतिक्रमण कर रहे दुकानदारों का सामान हटवाया। इसी बीच कुछ रेहड़ी वालों ने इसका विरोध भी किया लेकिन पंचायत की अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई जारी रही। इस संबंध में सरपंच देवराज गोयल ने कहा कि लोगों ने नाजायज रास्ते रोक रखे थे, उन्हें आराम से समझा कर हटवा दिया गया है।