फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लू इंडिया ने रेड इंडिया को 24 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंक बॉल दिव्यांग ट्रॉफी: ब्लू इंडिया ने रेड इंडिया को 24 रन से हराया
विज्ञापन

भिवानी । फिजिकल चैलेजेंड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (पीसीसीएआई) की ओर से आयोजित पिंक बॉल दिव्यांग ट्रॉफी के पहले मैच में ब्लू इंडिया ने रेड इंडिया टीम को 24 रन से हराया। भीम स्टेडियम में वीरवार को सांसद धर्मबीर सिंह ने टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। पहला मैच ब्लू इंडिया और रेड इंडिया के बीच खेला गया। ब्लू इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 9 विकेट पर 39 ओवर में 218 का स्कोर खड़ा किया। ब्लू इंडिया की ओर से मनीष कुमार ने 41 गेंद में 60 रन, अब्दुल खालिद ने 42 गेंदों में 50 रन और अमित ने 19 रन बनाए। रेड इंडिया की तरफ से जयप्रकाश ने छह ओवर में 26 रन दिए और दो विकेट चटकाए। संजीव ने 8 ओवर में 28 रन देकर दो विकेट चटकाए।
जवाबी पारी खेलते हुए रेड इंडिया की टीम 8 विकेट खोकर 194 बना सकी। विनय ने 99 गेंद पर 71 रन, रमेश ने 70 गेंद पर 47 रन, दीपक ने 33 गेंद पर 44 रन की अच्छी पारियां भी टीम को जीत नहीं दिला सकीं।
विज्ञापन

ब्लू इंडिया की ओर से मनीष ने 8 ओवर में 41 रन देकर तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत मनीष को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मनीष ने बताया कि मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पहली बार मिला, उन्हें काफी ख़ुशी है।

सांसद ने खिलाड़ियों का बढ़ाया मनोबल
टूर्नामेंट का उद्घाटन करते हुए भिवानी-महेंद्रगढ़ सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि दिव्यांग खिलाड़ी किसी से कम नहीं हैं, इन्होंने ने भी नाम रोशन किया है। समारोह की अध्यक्षता कर रही पीसीसीएआई की संरक्षक नीलम अग्रवाल ने कहा कि इन खिलाड़ियों को हर स्तर पर मदद की जरूरत है जिनके सम्मान में केवल सरकार को ही नहीं बल्कि आम वर्ग को भी आगे आना होगा। इस मौके पर हरियाणवी कलाकार गजेंद्र फौगाट और विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। महंत चरणदास महाराज, समाजसेवी विजयकिशन धारेडू व दिल्ली से राकेश नागपाल, एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेन्द्र लोहिया व महासचिव रवि चौहान ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रोजेक्ट चेयरमैन अमन मलिक, संरक्षक धर्मेश शाह, आयोजन समिति अध्यक्ष संजय गोयल, नोएडा से सीईओ रविन्द्र भाटी, जिला खेल अधिकारी राजबीर सिंह, दर्शन लाल मिड्डा, रमेश सैनी, गोवर्धन आचार्य, राजकुमार सुनसुना, सुन्दरलाल गोटेवाला, प्रवक्ता अशोक भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें