फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजे के लिए किसानों ने शुरू किया बेमियादी धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
मुआवजे के लिए किसानों ने शुरू किया बेमियादी धरना
विज्ञापन

बहल। बर्बाद फसलों के मुआवजे तथा फसल को समर्थन मूल्य पर खरीदे जाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। किसानों ने कहा कि ग्वार तथा कपास की फसलें प्राकृतिक आपदा से खराब हुई थी लेकिन सरकार ने किसानों को रिलीफ देने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की है। किसानों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा।
सोमवार को बड़ी संख्या में किसान तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरने में शामिल हुए। किसानों को संबोधित करते हुए किसान सभा के प्रदेश सचिव दयानंद पूनिया ने कहा कि क्षेत्र में कपास की फसल झुलसा रोग से खराब हुई थी जबकि ग्वार की फसल पहले सूखे तथा बाद में अतिवृष्टि से बर्बाद हो गई थी। किसान सभा ने बार-बार फसलों की गिरदावरी कर मुआवजे की मांग उठाई थी, लेकिन आज तक प्रशासन व सरकार की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई। किसानों का खरीफ फसल से भारी नुकसान उठाना पड़ा है। किसान नेताओं ने फसल को सरकारी मूल्य पर खरीद किए जाने की मांग भी रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर दलीप सिरसी, हवासिंह जांगड़ा, दानीराम, रामस्वरूप, सूबेसिंह, रामकरण सहित अनेक लोग मौजूद रहे। धरने की अध्यक्षता खंड प्रधान भगवान सिंह लाखलाण ने की जबकि संचालन मीरसिंह ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें