फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पांच दिन में 17 नए मरीज मिले, आंकड़ा हुआ 109

विज्ञापन
शहर में डेंगू के बारे में जानकारी देते स्वास्थ्यकर्मी। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। जिले में पिछले पांच दिनों में डेंगू के 17 नए मरीज मिले हैं, जिसके बाद जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 109 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की 142 टीम एंटी लारवा व फीवर मास सर्वे में जुटी है। वहीं डेंगू मरीज के घर व आसपास के क्षेत्र में नगर परिषद के कर्मचारी इन क्षेत्र में फॉगिंग कर रहे हैं। इन क्षेत्रों की सूची स्वास्थ्य विभाग की ओर से उन्हें उपलब्ध करवाई जा रही है। वहीं, नागरिक अस्पताल की ओपीडी में रोजाना डेंगू आशंकित मरीज फिजिशियन कक्ष में जांच करवाने के लिए पहुंच रहे हैं। इसमें से जिन मरीजों को डेंगू के लक्षण मिलते हैं उनसे सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में शहरी क्षेत्र के 58 जबकि ग्रामीण क्षेत्र से 51 मरीज मिले हैं। शुक्रवार को डेंगू आशंकित 31 सैंपल नागरिक अस्पताल की लैब में भेजे हैं, जिनकी रिपोर्ट 24 घंटे में आएगी। डेंगू जांच के लिए 1692 लिए, जिनमें से 109 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई और 31 की रिपोर्ट अभी लंबित है। मलेरिया की जाचं के लिए अब तक 142304 ब्लड स्लाइड बनाई है, जिनमें से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि 121 की रिपोर्ट लंबित है। वहीं, मलेरिया संक्रमित मिला एक मरीज स्वस्थ हो चुका है।
---
इन क्षेत्रों में सबसे अधिक मरीज:
अब तक शहरी क्षेत्र में बैंक कॉलोनी, राजीव कॉलोनी, पटेल नगर, विद्यानगर, डाबर कॉलोनी, सेक्टर 13, शिवनगर, हनुमान गेट, भारत नगर, हांसी गेट, हाउसिंग बोर्ड में मरीज मिले हैं। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में गांव खरक कलां, राजपुरा खरकड़ी, झांवरी, बापोड़ा, देवसर, धीराना, पालुवास, किरावड़, धनाना व तोशाम से मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

-----
शहर में इन स्थानों पर करवाई फॉगिंग
डेंगू से बचाव के लिए नगर परिषद कर्मचारियों ने सेक्टर 13, सेक्टर 23, नेहरू कॉलोनी, लेबर कॉलोनी, लोहड़ चोपड़ा, भारत नगर, नीम चौक, बाग कोठी, ताइयान पाना, एमसी कॉलोनी, फ्रेंडस कॉलोनी, न्यू हाउसिंग बोर्ड, आदर्श नगर, बाबा नगर, न्यू बस्ती, सीआईडी ऑफिस, कोर्ट रोड, पटवार खाना, हालु मोहल्ला, उत्तम नगर, दादरी गेट, रामलीला ग्राउंड, नेकीराम सभागार, किरोड़ीमल पार्क राजीव कॉलोनी, डीसी ऑफिस, एसपी ऑफिस, न्यायिक परिसर, जगत कॉलोनी, डीसी कॉलोनी, महाराणा प्रताप कॉलोनी, राम नगर, बीटीएम कॉलोनी आदि जगहों पर फॉगिंग करवाई है।
----
एंटी लारवा व फीवर मास सर्वे में स्वास्थ्य विभाग की 142 टीमें लगी है, जिन्हें अभियान को तेज करने के निर्देश दिए हैं। बुखार से ग्रस्त मरीज की ब्लड स्लाइड व आशंकित होने पर डेंगू के सैंपल लिए जा रहे हैं नागरिक अस्पताल में डेंगू कंट्रोल रूम बनाया है, जिसमें मरीज या आशंकित डेंगू संबंधित जानकारी ले सकता है।
विज्ञापन

- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें