फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की 166 टीमों ने मनाया पुलिस दृश्यता दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिला पुलिस ने शनिवार को सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर बाद तीन बजे तक पुलिस दृश्यता दिवस मनाया। इस दौरान पुलिस ने 121 बाजार क्षेत्र, 135 लोकेशन व 267 सड़कों पर गश्त की। इस दौरान 666 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों ने पुलिस दृश्यता दिवस में भाग लिया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस ने स्पेशल नाके लगाए, गश्त व चेकिंग की। पुलिस दृश्यता दिवस के तहत कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस के सभी थाना प्रबंधक व सभी चौकी प्रभारियों के द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में चेंकिग अभियान शुरू किया गया। इस अभियान में राइडर, पीसीआर कर्मियों के द्वारा भी गश्त पड़ताल की गई। इस दौरान बस स्टैंड, बाजारों में व अन्य स्थानों पर चेकिंग के साथ-साथ खुफिया नजर रखी गई। ताकि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो। उन्होंने बताया कि पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में विभिन्न थाना क्षेत्रों में थाना व चौकी प्रभारियों ने बैंक, एटीएम, सुविधा केंद्रों में पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान सभी सुरक्षा मानकों को परखा गया।
-------------------------
जिला पुलिस हर समय लोगों की सुरक्षा को लेकर तरह-तरह के अभियान चलाकर जानमाल की सुरक्षा करने का भरसक प्रयास करती है। आम जनता से अपील है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था व शांति बनाए रखने के लिए जिला पुलिस को सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अजीत सिंह शेखावत, पुलिस अधीक्षक, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें