फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को साइबर क्राइम के बारें में किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। विद्यार्थियों को साइबर क्राइम से बचाव के बारे जागरूक करने के लिए जिला पुलिस ने लगातार कार्यक्रम कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने डीएवी शताब्दी स्कूल में विद्यार्थियों को साइबर क्राइम से बचाव के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम में करीब 700 विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। इस दौरान साइबर सेल प्रभारी रमेश कुमार ने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम से बचने बारे में, साइबर क्राइम होने की स्थिति में किस प्रकार पुलिस से संपर्क किया जा सकता है इस बारे में व साइबर क्राइम के अन्य विषयों पर विस्तार से बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि ऑनलाइन गेम खेलते वक्त विद्यार्थियों को साइबर क्राइम के बारे में सतर्क रहना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने बताया कि किसी भी अनजान ऐप्लिकेशन को अपने मोबाइल में डाउनलोड नही करना चाहिए। वहीं, अज्ञात व्यक्ति के द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक नही करना चाहिए। अगर कोई विद्यार्थी अपने आपको साइबर क्राइम का शिकार होना महसूस करता है तो इस स्थिति विद्यार्थी को तुरंत अपने माता-पिता को सूचित करना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने बताया कि किसी भी अनजान फोन कॉल, वीडियो कॉल या मैसेज का जवाब नही देना चाहिए। सोशल मीडिया पर किसी भी अनजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार नहीं करनी चाहिए। वहीं, दूसरी ओर कोई भी एप्लिकेशन डाउनलोड करते समय उस एप्लिकेशन द्वारा मांगी गई गैर जरूरी एक्सेस को अलॉउ नहीं करना चाहिए। अंत में उन्होंने बताया कि इस प्रकार से विद्यार्थी व आम नागरिक छोटी-छोटी सावधानियां बरत कर काफी हद तक साइबर अपराधों से बच सकते है और एक अच्छा नागरिक बन कर अपराध रोकने में अपना सहयोग कर सकते है। साइबर अपराध जागरूक कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्या जगदीप कौर व स्कूल स्टाफ सदस्य व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें