फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक भर्ती के लिए उमड़ी बेरोजगारों की भीड़, 23 का हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। 720 प्राइवेट बसों को परमिट देने के विरोध में चल रही रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के चलते रोडवेज प्रबंधन की ओर से ठेके पर भर्ती शुरू की गई है। शुक्रवार को भर्ती के लिए बेरोजगारों की भारी भीड़ उमड़ी। शाम तक चली भर्ती प्रक्रिया में 23 लोगों का चयन किया गया। वहीं चयन नहीं होने पर कुछ युवाओं ने भेदभाव का भी आरोप लगाया।
रोडवेज चालकों की भर्ती प्रक्रिया सुबह शुरू हुई। सूचना के बाद सुबह से ही बेरोजगार युवाओं की भीड़ वर्कशॉप के बाहर उमड़ी। मुख्य गेट को बंद रखा गया और एक-एक करके युवाओं को चयन प्रक्रिया के लिए बुलाया गया। चयन प्रक्रिया दोपहर बाद तीन बजे तक चली। खासी संख्या में युवाओं की भीड़ गेट के बाहर रही। चयन प्रक्रिया में युवाओं से वर्कशॉप के अंदर ही रोडवेज बसें चलवाकर देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिफारिश किए जा रहे भर्ती
चालक भर्ती के लिए पहुंचे बेरोजगारों ने आरोप लगाया कि अपने चहेतों को ही भर्ती किया जा रहा है। व्यक्ति कैलाश, दिनेश ने बताया कि उनके पास 12 से 14 साल पुराना हैवी व्हीकल का लाइसेंस है मगर उनको निकाल दिया जिनके पास दो साल, तीन साल पहले बने हुए लाइसेंस है, उनका चयन किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें