फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वे : टीम के अधिकतर सवालों के जवाब नहीं दे पाए परिषद के अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छता सर्वे : टीम के अधिकतर सवालों के जवाब नहीं दे पाए परिषद के अधिकारी
विज्ञापन

भिवानी। देश के 100 टॉप स्वच्छ शहरों को चुनने निकली सर्वे टीम सोमवार को भिवानी पहुंची। टीम ने पहले चार घंटे शहर में गुपचुप ढंग सर्वे किया। शाम छह बजे नगर परिषद पहुंची। बताया जाता है कि परिषद कार्यालय पहुंचने से पहले टीम ने शहर के विभिन्न स्थानों के करीब 50 फोटो खींचे। कार्यालय में टीम ने परिषद के अधिकारियों से 50 सवाल पूछे। अधिकारियों ने अधिकतर सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। कचरा निस्तारण प्लांट के बारे में पूछने पर परिषद अधिकारी ने जवाब दिया कि दो बार टेंडर लगा चुके है, लेकिन बात नहीं बनी।
दिल्ली से सोमवार सुबह स्वच्छता अभियान सर्वेक्षण टीम को भिवानी पहुंचना था, लेकिन टीम दोपहर बाद पहुंची। सूत्र बताते हैं कि पांच सदस्यीय टीम दिन में ही शहर में पहुंच गई और परिषद अधिकारियों को बिना बताए शहर में करीब चार घंटे अपना काम किया। शहर के विभिन्न स्थानों के करीब 50 फोटो खींचे। शाम छह बजे सर्वेक्षण टीम ने नप कार्यालय पहुंचते ही सफाई के मापदंडों को लेकर तैयार किए गए रिकार्ड को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। 50 मुख्य बिंदुओं पर टीम सदस्यों ने नप अधिकारियों से सवाल-जवाब किए। इसके साथ ही नप अधिकारियों द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट व रिकार्ड की कॉपी ली।
विज्ञापन

----
50 मुख्य बिंदुओं टीम ने अधिकारियों से जवाब मांगा
शहर की सफाई के लिए तय किए गए पैमाने पर 50 मुख्य बिंदुओं पर टीम ने नप अधिकारियों से जवाब मांगा। इन बिंदुओं को लेकर ही चर्चा की गई। करीब दो घंटे तक नप कार्यालय में ही यह चर्चा चली। रात करीब 8 बजे यह टीम कार्यालय से बाहर निकली।
-----
ये रहे चर्चा के मुख्य बिंदु
- शहर की सफाई के प्रबंध
- कचरा उठान के प्रबंध
- कर्मचारियों की संख्या
- शहर को पॉलिथीन मुक्त बनाने
- कचरा निस्तारण प्लांट के प्रबंध
- कचरा उठान के लिए पर्याप्त संसाधन
- शहर के सिटी व पीटी शौचालयों की संख्या
-- शौचालयों की सफाई के प्रबंध
- कर्मचरियों को उपलब्ध करवाए जाने वाले सुरक्षा उपकरण
- कचरा उठान का तरीका
--
नप अधिकारियों ने ये दी रिपोर्ट
- कच्चे-पक्के कर्मचरियों की संख्या 373
- कूड़ा उठाने के लिए वाहनों की संख्या 12 ट्रैक्टर-ट्राली
- दो टैम्पू
- एक फोगिंग गाड़ी
- बड़े डस्टबिन -- 50
- छोटे ---- 35
- कर्मचारियों के लिए रेडियम ड्रेस
- कर्मचारियों के लिए दस्ताने
--
सिटी व पीटी टॉयलेट की सफाई के लिए विशेष प्रबंध
रिपोर्ट में कहा गया कि शहर में सिटी टॉयलेट बनाए गए हैं, जबकि चार पीटी टॉयलेट यानि पब्लिक टॉयलेट। इन शौचालयों में सुबह शाम सफाई की जा रही है। साथ ही एक-एक कर्मचारी दो शिफ्टों में तैनात रहता है।
--
सर्वेक्षण के लिए टीम आई हुई थी। टीम अधिकारियों को स्वच्छता के लिए चलाए जा रहे अभियान की पूरी रूपरेखा व प्रबंधन की रिपोर्ट तैयार कर सौंप दी गई है। करीब 50 बिंदुओं पर चर्चा हुई है। इन बिंदुओं पर ही शहर में सफाई व सौंदर्यकरण की व्यवस्था की जा रही है। अब सर्वेक्षण कर टीम को अंक देने हैं, जो कि उनका अपना पैमाना है।
विज्ञापन

- आरके महता, सचिव नगर परिषद
--
नप अधिकारियों की रिपोर्ट की सच्चाई जानने और स्वच्छता की परख के लिए टीम शहर के पीटी व सिटी शौचालयों व कूड़ा उठान सहित सभी प्रबंधकों का सर्वेक्षण करेगी। इसी के आधार पर रैंकिंग के लिए अंक दिए जाएंगे।
सागर ग्रोवर, अधिकारी सर्वेक्षण टीम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें