फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने दी उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिला उपभोक्ता फोरम का कार्यालय रेलवे स्टेशन से वापस लघु सचिवालय में बदलने की मांग को लेकर जिला बार एसोसिएशन की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रही। एसोसिएशन के सदस्यों ने नारेबाजी की। एसोसिएशन के प्रधान बलबीर शर्मा ने बताया कि 23 दिसंबर से सिविल न्यायालयों की छुट्टियां आरंभ हो रही है जो एक जनवरी को खत्म होंगी। दो जनवरी को न्यायालय खुलेंगे तो हड़ताल को सुचारु रूप से जारी रखा जाएगा, तब तक रेवन्यू अदालतों एसडीएम, डीसी व पीएलए की हड़ताल जारी रहेगी जो 18 दिसंबर से जारी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उपभोक्ता फोरम की हड़ताल 1 सितंबर से जारी है। उन्होंने बताया कि जब तक उपभोक्ता फोरम को वापस लघु सचिवालय में नहीं बदला जाएगा, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। एसोसिएशन का आरोप है कि सरकार जानबूझकर उनकी मांग के प्रति गंभीर नहीं है। एसोसिएशन ने चेतावनी दी जा रही है कि यदि जल्द ही उपभोक्ता फोरम को नजदीक रेलवे स्टेशन ग्वार फैक्टरी के साथ से वापस लघु सचिवालय में स्थापित नहीं किया तो एसोसिएशन उग्र आंदोलन करेगी।
इस अवसर पर प्रधान बलबीर शर्मा, सचिव डा. प्रदीप परमार, सह सचिव सचिन सिंगला, वरिष्ठ अधिवक्ता बिजेंद्र पंघाल, अविनाश सरदाना, सोहनलाल मक्कड़, रविंद्र शर्मा, मुकेश गुलिया, सुशीला, मुकेश जांगड़ा, रविंद्र पूनिया, रविंद्र शर्मा, गोपीराम वशिष्ठ, रविंद्र पपोसा, केसी सहवाल, धर्मबीर लांबा, चंद्रपाल चौहान, जोहनपाल चौहान, जेपी तंवर, अजय वर्मा, राजेश तंवर, सतेंद्र पंवार, कृष्ण भाटिया, सुमेर सिंह सैनी, मनोहरलाल सरदाना, संजीव, रोशन, अनिल साहू, गणेश बंसल, श्यामलाल जांगड़ा, महीपाल तंवर, शीला तंवर, किरण जांगड़ा, अनुराधा, मंजू शर्मा, मुकेश चौहान, रघुबीर रंगा, जोगेंद्र सैनी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें