फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय देवराला के बच्चों ने लिया नव भारत निर्माण का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों ने लिया नव भारत निर्माण का संकल्प
विज्ञापन

भिवानी। देवराला स्थित नवोदय विद्यालय में नौ से 15 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। वीरवार को विद्यालय के छात्रों ने आजादी के 70वें वर्ष के उपलक्ष्य में नये भारत का निर्माण करने की शपथ ली। ये जानकारी विद्यालय प्राचार्य सुनील कुमार ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 1942 में स्वतंत्रता सेनानियों ने ‘भारत छोड़ो’ का नारा दिया था और पांच साल बाद 1947 में देश को आजाद करवा दिया। उन्होंने बच्चों से 2022 तक स्वच्छ भारत, गरीबी मुक्त भारत तथा आतंकवाद निरोधक भारत के निर्माण की शपथ ली। उन्होंने कहा कि देश को जातिवाद मुक्त और सांप्रदायिकता से मुक्त करना है। नए भारत के निर्माण के लिए विद्यार्थियों की भागीदारी जरूरी है। विद्यालय में भारतीय स्वाधीनता संग्राम पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के चारों सदनों अरावली, नीलगिरी, शिवालिक एवं उदयगिरी के बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान कार्यक्रम प्रभारी राधा राकेश, सुरेश दुग्गल, दीपक यादव, चंचल भारती, महेन्द्र कुमार, विक्रम सिंह यादव व जेपी प्रसाद और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन


----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें