अमर उजाला ब्यूरो
तोशाम।
क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में शनिवार को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। मेगा माइंड वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जिंदल पब्लिक स्कूल, बाबा मुंगीपा विद्यापीठ आद स्कूलों में प्रतियोगिताएं हुईं।
मेगा माइंड वरिष्ठ माध्यहिमक विद्यालय में रक्षा बंधन के उपलक्ष्य में राखी मेकिंग और गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। प्रधानाचार्य कमलेश पंघाल, स्कूल प्रबंधक रामअवतार गुप्ता और सुरेंद्र राठौर ने बच्चों को शुुुभकामनाएं दीं। राखी मेकिंग प्रतियोगिता में कक्षा नौवीं से बारहवीं में ज्योति ने पहला, निधि ने दूसरा और पूजा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा छठी से आठवीं में दिशा ने पहला, भूमि ने दूसरा, संगीता और साइना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा चौथी से पांचवीं में वंश ने पहला, जतिन ने दूसरा और रितिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुभाष सदन, द्वितीय स्थान गांधी सदन और तृतीय स्थान पटेल सदन ने प्राप्त किया।
जिंदल पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन के अवसर पर राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संकल्प सदन, विश्वास सदन, श्रद्धा सदन और समर्पण सदन ने भाग लिया। संकल्प सदन की मोनिका की राखी प्रथम रही। स्कूल प्रिंसिपल एसके शर्मा ने अपने विचार रखे। बाबा मुंगीपा विद्यापीठ बुशान में राखी और मेहंदी प्रतियोगिता हुई। राखी प्रतियोगिता में सातवीं कक्षा की छात्रा दर्शना ने प्रथम स्थान पाया। मेहंदी प्रतियोगिता में दसवीं की छात्रा सोनिया प्रथम स्थान पर रही। प्रिंसिपल नरेश कुमार जांगड़ा ने कहा कि भाई-बहन के रिश्ते का अटूट बंधन है।