फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने व ठेका प्रथा बंद करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार की नीतियों को बताया कर्मचारी विरोधी, रोष
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
तोशाम। हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच से संबंधित हरियाणा गर्वनमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन कैरू शाखा की बैठक हुई। इसमें कर्मचारी विरोधी नीतियों पर रोष जताया गया। कैरू स्थित जलघर प्रांगण में बुधवार को हुई बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान लीलाराम कौशिक ने की। बैठक में प्रांतीय उप-प्रधान सज्जन शर्मा, प्रांतिय संगठन सचिव कर्ण सिंह लांबा और प्रांतीय प्रचार सचिव पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा कि सरकार की करनी और कथनी में अंतर है। सरकार कर्मचारियों पर अपने फैसले थोपना चाहती है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा बंद करने, वेतन विसंगतियों को दूर करने, सेवानिवृत्ति की आयु 58 से 60 वर्ष करने सहित विभिन्न मांगों को सरकार गंभीरता से ले। यदि ऐसा नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर कैरू ब्रांच के प्रधान सुरेश कुमार, सचिव रतिभान, बहल ब्रांच के प्रधान रोहताश फौजी, सिवानी ब्रांच के प्रधान सतबीर स्वामी, सचिव सुरजीत सिंह, लोहारू ब्रांच के प्रधान दलबीर, बवानी खेड़ा ब्रांच के प्रधान हरकेश शर्मा आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें