फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर आज होंगे डीएलएड के रोलनंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर आज होंगे डीएलएड के रोलनंबर
विज्ञापन

भिवानी ।हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित डीएलएड कोर्स सत्र 2016-18 के प्रथम वर्ष (नियमित), डीएड चतुर्थ (नियमित/रि-अपीयर) एवं डीएड प्रथम-द्वितीय-तृतीय (रि-अपीयर) की जुलाई-2017 की परीक्षा एक जुलाई से प्रारम्भ होने जा रही है। छात्र-अध्यापकों के अनुक्रमांक 22 जून से जारी किए जाने थे, परंतु सम्बन्धित शिक्षण संस्थानों के छात्र-अध्यापकों की दैनिक उपस्थिति नियमानुसार बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध ऑनलाइन पोर्टल पर न भेजे जाने के कारण अनुक्रमांक जारी करने में विलंब हो रहा है।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि डीएड चतुर्थ सेमेस्टर (नियमित/रि-अपीयर) के 240 शिक्षण संस्थाओं के परीक्षार्थियों की दैनिक उपस्थिति बोर्ड कार्यालय में प्राप्त हो गई है। इसी प्रकार डीएलएड प्रथम वर्ष (नियमित) के छात्र-अध्यापकों की 15241 दैनिक उपस्थिति में से लगभग 8700 दैनिक उपस्थिति प्राप्त हुई है, जिनके अनुक्रमांक 23 जून को जारी कर दिए जाएंगे। शेष शिक्षण संस्थाओं के अनुक्रमांक रोक लिए गए हैं, जिन पर देरी के लिए आर्थिक दंड लगाए जाने बारे विचार किया जा रहा है, क्योंकि उन द्वारा समय पर उपस्थिति न भेजने के कारण परीक्षाओं के संचालन में बाधा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बोर्ड कार्यालय की ई-मेल पर एससीईआरटी गुडग़ांव के कार्यालय द्वारा ई-मेल प्राप्त हुई, जिसमें उन द्वारा बताया गया कि कुछेक परीक्षार्थियों के प्रवेश से संबंधित निर्धारित दस्तावेज अभी तक प्राप्त नहीं हुए हैं। ऐसे छात्र अध्यापकों एवं शिक्षण संस्थाओं को सूचित कर दिया गया है कि वे वांछित दस्तावेज एससीईआरटी कार्यालय गुडग़ांव में तुरंत प्रभाव से जमा कराएं, ताकि उनके अनुक्रमांक जारी किए जा सके। उन्होंने बताया कि दैनिक उपस्थिति भेजने बारे सभी सम्बन्धित शिक्षण संस्थाओं को पूर्व में भी कई बार सूचित किया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें