पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर सिंह के निर्देश पर राज्य स्तर पर ऑपरेशन मुस्कान अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जिला में नोडल अधिकारी सहित थाना स्तर पर टीमें गठित की गईं। इन टीमों द्वारा पिछले एक सप्ताह के अंदर 16 बच्चों को रेस्क्यू किया। जिन्हें परिजनों से मिलाया गया। गुम हुए बच्चे अपनों के पास पहुंचे तो उनके चेहरे पर खिल उठे।
अभियान के तहत प्रबंधक थाना औद्योगिक क्षेत्र में रमेश नामक एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें उन्होंने बताया कि उनके दो बच्चे व पत्नी गुमशुदा है। इस संबंध में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। थाना औद्योगिक क्षेत्र भिवानी की टीम ने गुम हुए दो बच्चे व शिकायतकर्ता की पत्नी को सहारनपुर, उत्तर प्रदेश से ढूंढकर शिकायतकर्ता को सौंपा। पुलिस अधीक्षक भिवानी वरुण सिंगला ने बताया कि अगर कोई सदस्य घर से गुम हो जाता है तो सारे परिवार की खुशियां छीन जाती है और अगर वह सदस्य उस परिवार को फिर से मिल जाता है तो परिवार को सारे जहां की खुशियां उनके झोली में मिल जाती हैं। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस भिवानी की विभिन्न टीमों ने एक नवंबर से चलाए गए ऑपरेशन स्माइल के तहत अलग-अलग जगह से कुल 16 बच्चों को रिकवर किया है। जिन्हें परिजनों को सौंपा जा चुका है।