फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 15908 केसों का हुआ निपटान

Sat, 09 Mar 2024 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन व जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम कपिल राठी शनिवार को लोक अदालतों का आयोजन हुआ। सीजेएम कपिल राठी ने बताया कि शनिवार को जिला मुख्यालय के अलावा तोशाम, सिवानी व लोहारू न्यायिक परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लोक अदालत वैकल्पिक विवाद समाधान की एक प्रणाली है जो भारत में बदलते समय के साथ एक प्रणाली के रूप में स्थापित हुई है। लोक अदालतें न केवल लंबित विवाद या पार्टियों के बीच उत्पन्न होने वाले विवादों को सुलझाती हैं, बल्कि यह सामाजिक सद्भाव को भी सुनिश्चित करती है। क्योंकि विवाद करने वाले पक्ष अपने मामलों को अपनी पूर्ण संतुष्टि के साथ सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाते हैं। इससे अदालतों के लंबित मामलों में कमी आती है। कपिल राठी ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में भिवानी की लोक अदालत में कुल 22,868 में से 15,908 मामलों का निपटारा समेत 11,35,30,182 रुपये की कुल राशि का निपटान किया गया। लोहारू में 203 में से 158, तोशाम में 124 में से 86, सिवानी में 234 में से 115 मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया। इस दौरान प्राधिकरण के सचिव एवं न्यायाधीश ने बताया कि जिला मुख्यालय पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रजनी यादव, प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट अश्विनी कुमार मेहता, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश केपी सिंह, चीफ ज्यूडिशल मजिस्ट्रेट रितु, एसीजे (एसडी) राकेश कादयान, सीजे (जेडी)-कम-जेएमआईसी अविनाश यादव, तोशाम कोर्ट में देवेंद्र, एसीजे (एसडी)-कम-एसडीजेएम, लोहारु कोर्ट में जितेंद्र सिंह, एसीजे (एसडी)-कम-एसडीजेएम, सिवानी कोर्ट में सुनील कुमार, एसीजे (एसडी)-कम-एसडीजेएम की कोर्टों में मामले रखें गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें