फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: तस्करी करने के आरोपी के खेत से मिला 157.40 किलो गांजा

Sun, 01 Jun 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। सीआईए प्रथम ने मादक पदार्थ तस्करी मामले में दूसरे आरोपी सुखविंदर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी सुखविंदर के खेत से 157.40 किलो गांजा बरामद किया है।
विज्ञापन

21 मई को सीआईए प्रथम के उपनिरीक्षक अनिल कुमार ने सूचना के आधार पर थाना तोशाम क्षेत्र में एक क्रेटा गाड़ी को काबू कर उसमें से 28 किलो 744 ग्राम नशीला पदार्थ गांजा बरामद किया था। वहीं रात का समय व मौसम खराब होने के चलते आरोपी गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर भाग गए थे। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए सीआईए प्रथम के सहायक उप निरीक्षक प्रदीप कुमार ने मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने के मामले में आरोपी नरेश निवासी कतवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर सात दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी नरेश पेशे से ट्रक ड्राइवर है। वहीं आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत हैदराबाद व जिला हांसी में मामले दर्ज है।
इसी मामले में दूसरे आरोपी सुखविंदर निवासी बुशान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी सुखविंदर के खेत से भारी मात्रा में 157.40 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी सुखविंदर को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। वहीं आरोपी नरेश पुलिस रिमांड पर चल रहा है। आरोपी यह मादक पदार्थ उड़ीसा से खरीद कर लाते थे और जिले में बेचने का कार्य करते थे। पुलिस इसी मामले में अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 186 किलो 145 ग्राम गांजा बरामद कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें