फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहारू में तेज अंधड में टूटे पेड़, लोहारू-जयपुर मार्ग दो घंटे जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी/लोहारू। शाम लोहारू क्षेत्र में आए आंधी व तूफान में लोहारू-जयपुर मार्ग पर 50 से अधिक पेड़ टूट गए। अनेक पेड़ सड़क के बीच टूटकर गिरने से मार्ग भी अवरुद्ध हो गया है। लोहारू-जयपुर मार्ग पर राजस्थान की सीमा तक पेड़ टूटे। पेड़ टूटने से लोहारू-जयपुर मार्ग दो घंटे से भी ज्यादा समय तक बंद रहा और राहगीर परेशान रहे। समाचार लिखे जाने तक भी आवागमन पूरी तरह बहाल नहीं हो पाया था। इसके अलावा लोहारू, भिवानी, ढिगावा मंडी, बवानीखेड़ा में बारिश भी हुई।
विज्ञापन

करीब साढ़े चार बजे लोहारू क्षेत्र में अंधड़ आया। अंधड़ इतना तेज था कि अनेक पेड़ टूटने के अलावा अनेक जमीन से ही उखड़ गए। भारी पेड़ टूटकर सड़क पर आ गिरा और लोहारू-जयपुर मुख्य मार्ग भी बंद हो गया। अंधड़ में कुछ बिजली के पोल भी टूटे। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली गुल हुई।
शाम पांच बजे के आसपास बारिश हुई। करीब 10 एमएम बारिश दर्ज हुई। बारिश के कारण मुख्य बाजार व गलियों में नगर पालिका द्वारा की गई जलनिकासी व्यवस्था की पोल खुल गई और जगह-जगह जल भराव हुआ। जिस कारण लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। नगर के फरटिया रोड, हस्पताल रोड़, आटो मार्केट, लोहारू रोड सहित अनेक स्थानों पर जलभराव हुआ। दूसरी ओर बारिश के बाद किसानों के चेहरें खिले है और उनको बेहतर फसल होने की उम्मीद है। किसानों ने बताया कि गर्मी के चलते वे बड़ी मुश्किल से अपनी कपास की फसल को बचाए हुए थे और मौसम की यह बरसात कपास के लिए वरदान साबित होगी। किसानों ने बताया कि यह बारिश बाजरा, मूंग, मोठ, गवार आदि की बिजाई के लिए पर्याप्त व अनुकूल है। बरसात की पहली फुहारों का बच्चों ने भी खूब आनंद उठाया उन्हें कई दिन से गर्मी से जूझना पड़ रहा था।
विज्ञापन

आधे घंटे तक भिवानी में बरसे मेघा
दिनभर झुलसाती गर्मी के बाद शाम अचानक आसमान में काली घटाए छाई। शाम करीब साढ़े छह बजे बारिश शुरू हुई। करीब आधे घंटे तक बूंदाबांदी हुई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
कृषि अधिकारी चंद्रभान श्योराण ने बताया कि क्षेत्र में 10 एमएम बरसात हुई है और करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चली है। बरसात से किसानों को फायदा मिलेगा। बिजाई के लिए यह अनुकूल समय है। आगामी पांच जुलाई तक मौसम में अनिश्चितता बनी रहेगी इस दौरान तेज हवाएं गरज के साथ बरसात होने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें